प्रयागराज, अक्टूबर 22 -- Prayagraj News: नए पुल से गुरुवार शाम करीब पांच बजे एक युवक यमुना में कूद गया। हालांकि, ड्यूटी पर तैनात जल पुलिस की टीम ने युवक को बचाकर सुरक्षित बाहर निकाला। युवक की पहचान खजुरी आजमगढ़ निवासी 35 वर्षीय देवनांद पांडेय पुत्र भगवती पांडेय के रूप में हुई। कीडगंज पुलिस ने पूछताछ के आधार पर उसके परिजनों को सूचना दी। चाका चौकी प्रभारी धर्मेंद्र वर्मा ने बताया कि युवक मानसिक रूप से बीमार प्रतीत हो रहा है। वह कहीं से यात्रा करते हुए यमुना पुल पर पहुंचा और यमुना में कूद गया था।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...