प्रयागराज, अगस्त 31 -- Prayagraj News: वार्ड 94 चौखंडी (कीडगंज) स्थित यमुना बैंक रोड गेट नंबर-9 क्षेत्र में लंबे समय से चली आ रही जलभराव की समस्या के स्थायी समाधान की पहल हो गई। महापौर गणेश केसरवानी ने सोमवार को स्थायी पंपिंग स्टेशन का शिलान्यास किया। जलकल विभाग निर्माण करेगा। महापौर ने बताया कि निर्माण कार्य लगभग छह माह में पूरा किया जाएगा। इससे पूरावल्दी, चौखंडी और नई बस्ती मोहल्लों की जल निकासी व्यवस्था बेहतर होगी। कार्यक्रम में पार्षद रुद्रसेन जायसवाल, किरन जायसवाल, मुकेश लारा, गिरी शंकर प्रभाकर, चंद्रशेखर मिश्रा, प्रमोद जायसवाल मोदी, राजेश केसरवानी आदि मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- Prayagraj News: बाढ़ पंपिंग स्टेशन का शिलान्यास आज

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...