प्रयागराज, सितम्बर 7 -- Prayagraj News: मॉर्निंग वॉकर्स एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने सोमवार सुबह आजाद पार्क में पौधरोपण किया। अध्यक्ष किशोर वार्ष्णेय के नेतृत्व में पदाधिकारियों ने 101 पौधे रोपे। वार्ष्णेय ने बताया कि आम, नीम, अमरूद, जामुन, अश्वगंधा, शीशम, तुलसी, यूकेलिप्टस आदि के पौधे लगाए गए। इस दौरान डॉ. अशोक गुप्ता, सिया राम केसरवानी, अजय मिश्रा, डॉ. एडी दुबे, संतोष अग्रवाल, नितिन गुप्ता, डॉ. एम कुशवाहा, डीपी पांडेय, राजेश साहू, श्याम अग्रवाल, अवधेश त्रिपाठी, पवन केसरवानी, विजय शंकर सिंह, रविंद्र श्रीवास्तव, मुकेश स्वर्णकार आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...