प्रयागराज, सितम्बर 19 -- Prayagraj News: प्रयागराज, वरिष्ठ संवाददाता। धूमनगंज क्षेत्र में टहलकर घर लौट रहे पुलिस विभाग के सेवानिवृत्त दरोगा हीरालाल को स्कूल वैन ने टक्कर मार दी। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजनों ने उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया। मामले में वैन चालक के खिलाफ धूमनगंज थाने में मुकदमा दर्ज कराया गया है। गयासुद्दीनपुर टीपी नगर निवासी हीरालाल पुलिस विभाग में उपनिरीक्षक पद से सेवानिवृत्त हैं। उन्होंने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 17 सितंबर की सुबह करीब साढ़े सात बजे वह रोज की तरह टहलने निकले थे। लौटते समय दुकान से सामान लेकर घर जा रहे थे। तभी एक स्कूल की वैन लेकर आ रहे चालक नागेश ने कथित तौर पर लापरवाही से वाहन चलाते हुए उन्हें टक्कर मार दी। यह भी पढ़ें- Prayagraj News: स्कूल वैन की टक्कर से सेवानिवृत्त दारोगा घायल...