Prayagraj News: मॉक ड्रिल में परखी रेलवे की आपातकालीन तैयारियां
प्रयागराज, अगस्त 27 -- Prayagraj News: प्रयागराज, संवाददाता। प्रयागराज-मानिकपुर खंड में कटइयाडंडी और डभौरा के बीच समपार फाटक संख्या 407 पर गुरुवार दोपहर 12:15 बजे ट्रेन और ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर की सूचना से रेलवे में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही दुर्घटना राहत चिकित्सा यान (एआरएमवी) और दुर्घटना राहत गाड़ी (एआटी) को मौके के लिए रवाना किया गया। मंडल रेल प्रबंधक रजनीश अग्रवाल भी टीम के साथ रवाना हुए।इरादतगंज पहुंचने पर पता चला कि दुर्घटना वास्तविक नहीं, बल्कि रेलवे की मॉक ड्रिल थी। वरिष्ठ मंडल संरक्षा अधिकारी उमेश चन्द्र शुक्ला की देखरेख में हुए अभ्यास में आपात स्थिति में सूचना तंत्र, विभागीय समन्वय और राहत-बचाव संसाधनों की तत्परता परखी गई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.