Prayagraj News: मेजर ध्यानचंद की टूटी स्टिक की मरम्मत 10 दिन बाद भी नहीं कराई
प्रयागराज, सितम्बर 7 -- Prayagraj News: झलवा स्थित चौराहे पर हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की प्रतिमा के साथ लगी हॉकी स्टिक टूटे हुए 10 दिन बीत गए, लेकिन अब तक उसकी मरम्मत नहीं कराई जा सकी है। राष्ट्रीय खेल दिवस के दिन अराजकतत्वों ने प्रतिमा के साथ लगी हॉकी स्टिक को तोड़ दिया था। घटना के बाद इसकी जानकारी संबंधित अधिकारियों और पुलिस को भी दी गई थी, लेकिन जिम्मेदारों ने सुध नहीं ली। चौराहे पर स्थापित प्रेरणास्रोत मेजर ध्यानचंद की प्रतिमा के साथ लगी टूटी हॉकी स्टिक का लंबे समय तक इसी स्थिति में रहना व्यवस्था पर सवाल खड़े कर रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि सार्वजनिक स्थलों पर लगी महापुरुषों की प्रतिमाओं की नियमित निगरानी और देखरेख होनी चाहिए। वहीं, पुलिस को घटना की जानकारी होने के बावजूद हॉकी स्टिक तोड़ने वाले अराजकतत्वों का अब तक कोई सुरा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.