Prayagraj News: मृत पति के फर्जी हस्ताक्षर से कार हड़पने का आरोप, मुकदमा दर्ज
प्रयागराज, अगस्त 23 -- Prayagraj News: प्रयागराज, वरिष्ठ संवाददाता। कोरांव में संपत्ति विवाद का सनसनीखेज मामला सामने आया है। महिला ने अपने जेठ और भतीजे पर कूटरचना कर उसके मृत पति के नाम दर्ज कार अपने नाम कराने का आरोप लगाया है। आरोप है कि 2008 में पति की मौत के बाद उनकी पुरानी फोटो और फर्जी हस्ताक्षर का इस्तेमाल कर 2026 में वाहन का स्वामित्व बदलवा दिया गया। शिकायत पर धूमनगंज पुलिस ने पिता-पुत्र के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।कोरांव के गांधी नगर निवासी ममता जायसवाल के पति धर्मेंद्र कुमार जायसवाल की 21 मई 2008 को मृत्यु हो गई थी। ममता का आरोप है कि इसके बाद से उनके जेठ संतोष जायसवाल उनकी चल-अचल संपत्ति हड़पने की कोशिश कर रहे हैं। महिला के मुताबिक, उसे तीन बच्चों के साथ घर और संपत्ति छोड़कर कहीं और चले जाने के लिए भी दबाव बनाया जा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.