प्रयागराज, नवम्बर 3 -- मृतक आश्रित कोटे में नौकरी के लिए रिया की गुहार Prayagraj News: पहले पिता की मौत हुई तो परिवार को संभालने के लिए मृतक आश्रित कोटे में भाई को नौकरी मिली। अब भाई भी दुनिया में नहीं रहा तो परिवार के सामने रोजी-रोटी का संकट खड़ा हो गया है। भाई की मौत के बाद भाभी ने घर छोड़ा तो परिवार की जिम्मेदारी उठाने के लिए रिया द्विवेदी मृतक आश्रित कोटे में नौकरी के लिए तीन साल से नगर निगम के चक्कर काट रही हैं। अपनी मां के साथ रिया मंगलवार को भी जनसुनवाई में आईं और अपर नगर आयुक्त शादाब असलम को अपनी पीड़ा सुनाई। अपर नगर आयुक्त ने फिर आश्वासन दे दिया। रिया ने बताया कि आर्थिक तंगी के बीच वह ट्यूशन पढ़ाकर किसी तरह अपना और मां का खर्च चला रही हैं। रिया के भाई आनंद द्विवेदी नगर निगम में मोहर्रिर के पद पर कार्यरत थे। 19 जून 2023 को सेवाकाल...