Prayagraj News: मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग को लेकर सीटू का प्रदर्शन
प्रयागराज, अक्टूबर 24 -- Prayagraj News: मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे और विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) की प्रक्रिया रद्द करने की मांग को लेकर सीटू ने शनिवार को धरनास्थल पर प्रदर्शन किया। संगठन के राष्ट्रव्यापी आह्वान पर आयोजित प्रदर्शन में विभिन्न श्रमिक, किसान, छात्र और कर्मचारी संगठनों के प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया। सभा में वक्ताओं ने चुनाव प्रक्रिया की निष्पक्षता सुनिश्चित करने की मांग की। प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि भाजपा-संघ की सरकार संवैधानिक मूल्यों के बजाय गैर-बराबरी पर आधारित विचारधारा को बढ़ावा दे रही है। वक्ताओं ने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार ने 2023 में कानून में संशोधन कर मुख्य चुनाव आयुक्त की नियुक्ति के लिए गठित चयन समिति में मुख्य न्यायाधीश के स्थान पर कैबिनेट मंत्री को शामिल करने का प्रावधान किया। यह भी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.