प्रयागराज, अक्टूबर 29 -- Prayagraj News: प्रयागराज, कार्यालय संवाददाता। उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय में पहली बार एमएससी गणित के विद्यार्थियों के लिए काउंसिलिंग कक्षाओं की सुविधा शुरू की गई है। इससे मुक्त एवं दूरस्थ शिक्षा के माध्यम से गणित की पढ़ाई करने वाले विद्यार्थियों को विषयों को समझने और अपनी शंकाओं का समाधान करने का अवसर मिलेगा। विश्वविद्यालय के विज्ञान विद्याशाखा की ओर से जुलाई 2026 सत्र के लिए काउंसिलिंग कक्षाओं का कार्यक्रम जारी किया गया है। विश्वविद्यालय की ओर से जारी समय-सारिणी के अनुसार, गणित के विभिन्न प्रश्नपत्रों की कक्षाएं अलग-अलग समय पर आयोजित की जाएंगी। विद्यार्थियों की सुविधा के लिए सुबह 10:30 से दोपहर 1:30 बजे तक और फिर दोपहर तीन से शाम पांच बजे तक कक्षाओं का समय निर्धारित किया गया है। एमएससी गणित के...