Prayagraj News: मुक्तिबोध की कविता में दिखता है सत्ता और समाज का संघर्ष
प्रयागराज, नवम्बर 14 -- Prayagraj News: प्रयागराज। सीएमपी डिग्री कॉलेज के हिंदी विभाग की ओर से शुक्रवार को मुक्तिबोध स्मृति संगोष्ठी आयोजित की गई। इसका विषय 'अंधेरे में : कितना पास कितना दूर' रहा। मुख्य वक्ता रामजी राय ने कहा कि मुक्तिबोध की कविताओं में सामाजिक और राजनीतिक व्यवस्था की गहरी समझ दिखाई देती है। उन्होंने अपने समय के अंतर्विरोधों को पहचाना और वैचारिक संघर्ष किया। विशिष्ट वक्ता प्रो. बसंत त्रिपाठी ने कहा कि मुक्तिबोध की कविता 'अंधेरे में' को समकालीन आंदोलनों और दूसरी कविताओं के संदर्भ में पढ़ना चाहिए। डॉ. वंदना चौबे ने मुक्तिबोध की जनपक्षधरता और पूंजीवाद पर उनकी दृष्टि को रेखांकित किया। इस अवसर पर डॉ. प्रेमशंकर सिंह, प्रो. प्रणय कृष्ण आदि मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- Deogarh News: राहुल अध्ययन केन्द्र में मुक्तिबोध जयंती मनी
हिंदी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.