प्रयागराज, सितम्बर 20 -- Prayagraj News: प्रयागराज, वरिष्ठ संवाददाता। प्रवर्तन दल द्वितीय की टीम ने फाफामऊ के लालगोपालगंज क्षेत्र में बिजली चोरी के खिलाफ अभियान चलाकर दो उपभोक्ताओं को बिजली चोरी करते पकड़ा। एक परिसर में मीटर की इनकमिंग केबल में कट लगाकर अतिरिक्त केबल जोड़कर मीटर बाईपास किया गया था, जबकि दूसरे परिसर में एटली लाइन से कटिया डालने के साथ दूसरे उपभोक्ता की सर्विस केबल काटकर फेज वायर जोड़ा गया था। दोनों मामलों में विद्युत अधिनियम की धारा 135 के तहत मुकदमा दर्ज कराने की कार्रवाई की जा रही है। यह भी पढ़ें- Lucknow News: लेसा ने 27 किलोवाट लोड बिजली चोरी पकड़ी, 09 पर मुकदमा दर्जजांच की प्रक्रिया प्रवर्तन दल के प्रभारी रामसरन मौर्य और अवर अभियंता प्रमोद कुमार चौहान की टीम ने 18 सितंबर को लालगोपालगंज क्षेत्र में चेकिंग की। टीम ने हथ...