प्रयागराज, अक्टूबर 26 -- Prayagraj News: प्रयागराज। कटरा स्थित मिठाई की एक दुकान पर दोपहर एक बजे ग्राहकों की भीड़ जुटी थी। एक ओर कचौड़ी तली जा रही थी तो बीच में ग्राहक बैठे इसे खा रहे थे और काउंटर की ओर मिठाइयां रखी थीं। कुछ मिठाइयां तो शीशे के केस में थीं, लेकिन काउंटर के ऊपर मालपुवा जैसी रसभरी और अन्य मिठाइयां खुले में ही रखी हुई थीं। मम्फोर्डगंज में जगराम चौराहे के पास की एक दुकान में काउंटर पर मिल्क केक, बर्फी और तमाम मिठाइयां खुले में ही रखी नजर आईं। एक से दूसरी मिठाई निकालते वक्त न तो हाथ में ग्लव्स था और न ही सिर ढंका हुआ था। दोनों ही दुकानों पर मक्खियां उड़ रही थीं। लोकनाथ स्थित नमकीन की एक दुकान पर भी छोटे समोसे, खस्ता और दलमोठ खुले में ही रखे हुए थे। यहां भी कर्मचारियों के हाथ में न तो ग्लव्स दिखा और ही सिर पर हेयर नेट। यह भी पढ...