प्रयागराज, अक्टूबर 15 -- Prayagraj News: प्रयागराज, प्रमुख संवाददाता। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि प्रयागराज में माफिया ने सिर उठाने की कोशिश की तो उसके बाप-दादाओं की कमाई के साथ संपत्ति जब्त कर लेंगे। कसारी-मसारी में गुरुवार को पद्मलोक आवास योजना का भूमि पूजन समारोह में मुख्यमंत्री ने कहा कि माफियाओं की जब्त संपत्ति पर जरूरतमंदों के आवास बनाएंगे। यह भी पढ़ें- Prayagraj News: अब श्रीकृष्ण पुरी के नाम से विकसित होगा कसारी-मसारी : योगीप्रदेश की पहचान और सम्मान में बदलाव मुख्यमंत्री ने कहा कि पहले समाजवादी पार्टी के शासनकाल में उत्तर प्रदेश के लोगों के सामने पहचान का संकट खड़ा हो गया था। यूपी का नाम सुनकर लोग दूरी बना लेते थे, लेकिन आज स्थिति बदल गई है। कभी प्रदेशवासियों से 10 कदम दूर भागने वाले अब 10 कदम दूर से मिलने के लिए आते हैं।...