प्रयागराज, नवम्बर 25 -- Prayagraj News: इलाहाबाद पश्चिम विधानसभा क्षेत्र के ग्राम पंचायत मंदर देह माफी में माफिया के अवैध कब्जे से मुक्त कराई गई जमीन पर आधुनिक इनडोर स्पोर्ट्स स्टेडियम बनकर तैयार हो गया है। पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं इलाहाबाद पश्चिमी के विधायक सिद्धार्थ नाथ सिंह ने बुधवार को स्टेडियम का उद्घाटन किया। श्यामा प्रसाद मुखर्जी रूर्बन मिशन योजना के तहत निर्मित इस स्टेडिय में बैडमिंटन, जूडो, कराटे और जिम्नास्टिक्स जैसे खेलों की सुविधाएं हैं। इसके अलावा आउटडोर मैदान में वॉलीबाल, फुटबाल और एथलेटिक्स ट्रैक की व्यवस्था भी की गई है। इससे भगवतपुर ब्लॉक समेत शहर पश्चिमी विधानसभा क्षेत्र के ग्रामीण युवाओं को एक ही परिसर में विभिन्न खेलों का अभ्यास करने का मौका मिलेगा। उद्घाटन के अवसर पर सिद्धार्थ नाथ सिंह ने कहा कि कभी अवैध कब्जे का प्रती...