Prayagraj News: माफिया अतीक के गुर्गों का सरकारी जमीन पर कब्जा
प्रयागराज, अक्टूबर 9 -- Prayagraj News: माफिया अतीक अहमद की मौत के बाद भी उसके गुर्गे सक्रिय हैं। सरकारी जमीन पर कब्जा, एक ही जमीन को कई लोगों को रजिस्ट्री, कुर्क जमीन पर कब्जा और अवैध निर्माण का खेल चल रहा है। मनौरी के रहने वाले एक व्यक्ति ने पुलिस-प्रशासन से लिखित शिकायत की है कि पूरामुफ्ती थाना क्षेत्र के रसूलपुर मरियाडीह उपरहार में ईवीएम गोदाम के लिए चिह्नित जमीन पर माफिया अतीक अहमद के गुर्गे कब्जा कर निर्माण करा रहे हैं। प्रशासनिक जांच में सरकारी भूमि पर कब्जा कर निर्माण पाया गया। इसके बाद अवैध कब्जा को ध्वस्त किया गया है। माफिया अतीक अहमद के गुर्गे भूमाफियाओं पर जमीन के नाम पर धोखाधड़ी व रंगदारी सहित कई थानों में मुकदमे दर्ज हैं। यह भी पढ़ें- Prayagraj News: माफिया अतीक के गुर्गो का सरकारी जमीन पर कब्जा
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.