प्रयागराज, जुलाई 10 -- Prayagraj News: प्रयागराज प्रमुख संवाददाता लाउदर रोड पर मेडिकल कॉलेज परिसर के ठीक बगल का मुख्य मार्ग धंस जाने से आम नागरिकों को परेशानी हो रही है। इस मार्ग पर प्रतिदिन हजारों वाहन जाते हैं और धंसी सड़क के कारण कभी भी दुर्घटना हो सकती है। हालांकि लोगों ने बैरियर लगा दिया है, लेकिन इसे तत्काल ठीक न किया गया तो रात के वक्त बड़ा हादसा हो सकता है।लाउदर रोड के इस रास्ते पर रामबाग, बाईका बाग, शहराराबाग, कीडगंज की ओर रहने वाले हजारों लोग प्रतिदिन विश्वि विद्यालय, कचहरी, डीएम कार्यालय, मंडलायुक्त कार्यालय, कटरा, प्रयाग स्टेशन और तेलियरगंज आदि क्षेत्रों की ओर जाते हैं। यह भी पढ़ें- Kanpur News: जाजमऊ में बारिश से धंसी रोड इस क्षेत्र में आवागमन मुश्किल हो गया है। क्षेत्रीय निवासी महेंद्र सोनकर, रोहित कुमार, दीपू का कहना है कि ...