प्रयागराज, नवम्बर 22 -- Prayagraj News: प्रयागराज, संवाददाता। यीशु मसीह के ख्रीस्त के राजराजेश्वर पर्व के अवसर पर सेंट जोसेफ कैथेड्रल में रविवार को ईसाई समुदाय श्रद्धा के साथ एकत्र हुआ। इस अवसर पर मोमबत्ती जुलूस में शहर के विभिन्न कैथोलिक गिरजाघरों से करीब 800 लोगों ने हिस्सा लिया। जुलूस की शुरुआत सेंट जोसेफ कैथेड्रल से हुई। हाथों में जलती मोमबत्तियां लिए समुदाय के लोग भक्ती गीत गाते आगे बढ़ते रहे तो जुलूस कुछ समय के लिए सेंट जोसेफ कॉलेज में रुका, जहां विशेष आराधना, स्तुति व उपासना का आयोजन हुआ।इलाहाबाद डायोसिस के बिशप लुईस मस्करेंहस ने विशेष प्रार्थना में यीशु के सिखाए गए जीवन मूल्यों को आत्मसात करने और उनका अनुसरण करते हुए सच्चा नागरिक बनने का आह्वान किया। यह भी पढ़ें- Ranchi News: ख्रीस्त हमारा राजा है... से गूंजी रांची, कैथोलिक समुदाय...