प्रयागराज, नवम्बर 25 -- Prayagraj News: प्रयागराज। माघ मेला हजारों श्रद्धालुओं के लिए आस्था का केंद्र है तो माटी के कारीगरों के लिए रोजगार और खुशहाली का बड़ा सहारा भी। मेले में मिट्टी के चूल्हों, कुल्हड़ों और दूसरे उत्पादों की मांग ने करीब दो हजार परिवारों की जिंदगी बदल दी है। कभी गंगा की बाढ़ से आई मिट्टी से चूल्हे बनाकर मुश्किल से गुजर-बसर करने वाले इन परिवारों को लगातार दस मेलों से काम मिलने के बाद आर्थिक संबल मिला है। बच्चों की पढ़ाई शुरू हुई, घरों की स्थिति सुधरी और परिवारों में खुशहाली आई। दारागंज और अलोपीबाग चुंगी क्षेत्र में वर्षों से रह रहे माटी के कारीगरों के लिए माघ मेला जीवन को बेहतर बनाने का अवसर बन गया है। मेले में कल्पवासियों और साधु-संतों के शिविरों में मिट्टी के चूल्हों का बड़े पैमाने पर इस्तेमाल होता है। वहीं चाय, प्रसाद...