प्रयागराज, अक्टूबर 8 -- Prayagraj News: आगामी जनवरी से शुरू होने जा रहे माघ मेले में श्रद्धालुओं की सुरक्षा को लेकर व्यापक प्रबंध किए जा रहे हैं। पिछले महाकुम्भ और लगभग सभी माघ मेलों में आग की बड़ी घटनाओं के बाद अब यह निर्णय लिया गया है कि किचन टेंट में नहीं बनाया जाएगा। इसे आवश्यक रूप से टिन शेड के घेरे में ही रखा जाएगा। जिससे किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना को समय रहते रोका जा सके। गुरुवार को प्रयागराज मेला प्राधिकरण में माघ मेला 2027 को लेकर मंडलायुक्त डॉ. लोकेश एम की अध्यक्षता में बैठक हुई। इसमें मेले के दौरान होने वाले तमाम नए प्रयोगों पर चर्चा और विमर्श के साथ ही सबसे महत्वपूर्ण बिंदु श्रद्धालुओं की सुरक्षा पर रखा गया। यह भी पढ़ें- कुम्भ की तर्ज पर माघ मेले में बनेंगे आकर्षक सेल्फी प्वाइंट अफसरों ने आग लगने की घटनाओं का जिक्र किया तो ...