प्रयागराज, नवम्बर 27 -- Prayagraj News: प्रयागराज। माघ मेला की तैयारियों में इस बार नहरों में भरा पानी रोड़ा बन गया है। अच्छी बारिश के कारण प्रयागराज की ओर आने वाली नहरें अब तक लबालब हैं। नहरों में पानी की निकासी नहीं होने से गंगा के जलस्तर में भी अपेक्षित कमी नहीं आ पा रही है। इसका सीधा असर मेला क्षेत्र में पांटून पुलों के निर्माण पर पड़ रहा है। जलस्तर कम होने के बाद ही पांटून पुलों का निर्माण तेजी से हो सकेगा। मेला प्रशासन ने इस समय माघ मेले का काम शुरू कर दिया है। झूंसी की ओर जमीन का समतलीकरण कर दिया है और बिजली के पोल भी लगाए जा रहे हैं। इसके साथ ही पांटून पुलों का निर्माण शुरू किया गया है। गंगा में चार पुलों के निर्माण का काम शुरू हो गया है। लेकिन जलस्तर अधिक होने के कारण नदी में पांटून पुलों के लिए पीपे लगाने और अन्य निर्माण कार्यों...