प्रयागराज, अगस्त 28 -- Prayagraj News: प्रयागराज, संवाददाता। ऊं जय मां विंध्यवासिनी पदयात्रा समिति की ओर से शुक्रवार को मां विंध्यवासिनी की जन्मोत्स्व शोभायात्रा भव्यता के साथ निकाली गई। मुख्य अतिथि मेयर गणेश केसरवानी ने मां की आरती-पूजन कर यात्रा का शुभारंभ किया।यात्रा मुट्ठीगंज, रामभवन, कोठापार्चा, बैरहना व नैनी होते हुए विंध्याचल धाम को रवाना हुई। यात्रा में राजेश केसरवानी, घनश्याम गुप्त, बृजेश जायसवाल, अजय अग्रहरि आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...