प्रयागराज, अगस्त 1 -- Prayagraj News: प्रयागराज, संवाददाता। ऊंचवागढ़ी राजापुर निवासी सावित्री ने अपने बड़े बेटे विनोद कुमार रावत से हत्या की आशंका जताई है। सावित्री के मुताबिक पति की मौत के बाद उनकी जगह बेटे विनोद को नौकरी दिलाई थी। लेकिन वह उनकी देखभाल नहीं करता है।शराब पीकर मारपीट, अभद्रता करता है। आरोप है कि 28 जुलाई को बिजली बिल जमा कराने की बात कहने पर उन्हें तथा पोते को जान से मारने की धमकी दी। पुलिस मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...