प्रयागराज, अक्टूबर 18 -- Prayagraj News: प्रयागराज, वरिष्ठ संवाददाता। नवरात्र पर मां दुर्गा की प्रतिमाओं और सजावटी कपड़ों के कारोबार ने प्रयागराज में करीब ढाई करोड़ रुपये का आंकड़ा छू लिया। शहर में दुर्गा पूजा के लिए मूर्तियों की बुकिंग छह महीने पहले ही शुरू हो गई थी। बारवारी कमेटियों ने पंडालों की जगह और आकार के हिसाब से छोटी-बड़ी प्रतिमाओं के ऑर्डर दिए थे। इसके बाद कारीगरों ने मांग के अनुरूप मूर्तियां तैयार कीं।शेरवानी वेलफेयर सोसाइटी ने भी छह महीने पहले प्रतिमा का ऑर्डर दिया था। सोसाइटी के केके राव ने बताया कि मां दुर्गा, भगवान गणेश और अन्य देवी-देवताओं की प्रतिमाओं के सेट की कीमत 65 हजार रुपये थी। यह भी पढ़ें- Chapra News: सोनपुर में पट खुलते ही माता के दर्शन के लिए उमड़ी भक्तों की भीड़ शहर की दूसरी बारवारी कमेटियों ने भी अपनी जरूरत के ...