प्रयागराज, अगस्त 30 -- Prayagraj News: प्रयागराज, संवाददाता। भादो मास के दूसरे दिन बंधवा स्थित बड़े हनुमान मंदिर में गंगा मइया ने पवनसुत को स्नान करा दिया। रविवार को भोर में 3:45 बजे जैसे ही सीढ़ियों के रास्ते गर्भगृह में गंगा-यमुना में आए बाढ़ का जल घुसा, वैसे ही परिसर जय श्रीराम, जय-जय हनुमान व बजरंगबली की जय का उद्घोष शुरू हो गया। मंदिर के पुजारी नरेश गिरी अन्य पुजारियों के साथ घंटा-घड़ियाल की गूंज के बीच पवनसुत का पूजन-अर्चन करने पहुंचे। यह भी पढ़ें- VIDEO: प्रयागराज में उफान पर नदियां, गंगा ने लेटे हनुमान को कराया स्नान; गर्भगृह में घुसा पानीपूजन-अर्चन का कार्यक्रम पवनसुत का दुग्ध से अभिषेक किया गया। मंदिर के पुजारी ने पूजन-अर्चन के दौरान रुद्र सूक्त, हनुमान चालीसा का पाठ व सुंदरकांड का पाठ किया। पवनसुत को लाल वस्त्र ओढ़ाकर कपाट बंद ...