Prayagraj News: मां को सीढ़ी से गिराने के आरोप में बेटे-बहू पर केस
प्रयागराज, सितम्बर 28 -- Prayagraj News: प्रयागराज, संवाददाता। शास्त्री नगर निवासी संतराम सोनकर ने बेटे विकास सोनकर, बहू नंदिनी सोनकर और उसकी बहन रागिनी सोनकर पर मारपीट और तोड़फोड़ का मुकदमा दर्ज कराया है। आरोप है कि रविवार दोपहर करीब सवा एक बजे विकास और नंदिनी घर में घुस आए और गालीगलौज करते हुए मारपीट शुरू कर दी।विकास ने मां मीना सोनकर को लात मारकर सीढ़ी से नीचे गिरा दिया, जिससे उनके दोनों पैर टूट गए और सिर में गंभीर चोट आई। बीचबचाव करने पहुंचे बेटे अविनाश उर्फ जानू और सचिन देव सोनकर से भी मारपीट की गई। आरोपितों ने घर के बाहर खड़ी थार और स्कॉर्पियो को भी तोड़फोड़ कर क्षतिग्रस्त कर दिया। संतराम के मुताबिक पूरी घटना घर में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.