Prayagraj News: मां कल्याणी के गर्भगृह की सेल्फी लेने पर लगी पाबंदी
प्रयागराज, अक्टूबर 11 -- Prayagraj News: प्रयागराज। शारदीय नवरात्र के शुभारंभ पर शक्तिपीठ मां कल्याणी देवी मंदिर प्रबंध समिति ने महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। मां कल्याणी का दर्शन-पूजन करने के लिए आने वाले श्रद्धालुओं को गर्भगृह में सेल्फी लेने पर पाबंदी लगा दी गई है। हालांकि दर्शन करने के बाद सामने से मां की तस्वीर ली जा सकती है लेकिन सेल्फी लेने को पूरी तरह से रोका गया है। समिति के पुजारी पं. श्यामजी पाठक ने बताया कि सेल्फी लेने पर पीठ मां के सामने आ जाती है, ऐसे में पूजन-अर्चन की मर्यादा और अनुशासन को बनाए रखना मुश्किल हो जाता है। इसलिए अब सेल्फी पर पाबंदी की व्यवस्था हमेशा के लिए लागू की गई है। यह भी पढ़ें- क्या नवरात्रि में आपने पढ़ा है अष्टोत्तरशतनाम, मां दुर्गा होती हैं प्रसन्न, देवी के 108 नामों का जाप यह भी पढ़ें- Kausambi News: आईज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.