प्रयागराज, अक्टूबर 27 -- Prayagraj News: प्रयागराज। मिलावट की तमाम वजहों में से एक बड़ी वजह दूध और इससे तैयार होने वाले उत्पादों की मांग और आपूर्ति में अंतर भी है। यूं तो यह अंतर सामान्य दिनों में भी रहता है पर डेयरियों और कंपनियों की ओर से स्टोर किए गए मिल्क पाउडर और मिलावट से इसे जैसे-जैसे नियंत्रित कर लिया जाता है। दिक्कत तब आती है जब रक्षा बंधन, दीपावली जैसे त्योहारों, शादी-व्याह के समय, जिसमें मिठाईयों और पनीर आदि की मांग अधिक हो जाती है तथा गर्मी के दिनों, जब दूध का उत्पादन काफी कम हो जाता है। इस कारण मांग और आपूर्ति का अंतर कई गुना बढ़ जाता है। यही बढ़ा अंतर ही बड़े स्तर पर मिलावट को जन्म देता है। पराग डेयरी के अफसरों की मानें तो जिले में प्रतिदिन आठ लाख मीट्रिक टन दूध का उत्पादन होता है, जबकि मांग 12 से 14 लाख मीट्रिक टन रोज की है...