प्रयागराज, सितम्बर 30 -- Prayagraj News: प्रयागराज। संयुक्त राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन संघ प्रयागराज इकाई के एक प्रतिनिधि मंडल की ओर से बुधवार को विभिन्न मांगों के बावत सीएमओ डॉ. एके तिवारी को ज्ञापन सौंपा गया। समिति के जिला संयोजक डॉ. आनंद त्रिपाठी ने कहा कि ज्ञापन के माध्यम से समान कार्य समान वेतन, नियमतीकरण, उचित व स्वीकार्य निष्पक्ष स्थानांतरण नीति और न्यूनतम वेतन दिए जाने की मांग की गयी है। साथ ही कोविड से पूर्व कार्यरत कर्मचारियों को दोबारा नियुक्ति की मांग की गयी है। डॉ. त्रिपाठी ने कहा मांगों को लेकर आठ अक्तूबर को लखनऊ में प्रदर्शन किया जाएगा। इस मौके पर डॉ. अभिषेक सिंह, अटल राय, नमित पांडेय, आसिफ अली, ललित मिश्रा, प्रशांत, विकास यादव, अनीता शुक्ला, नीरज यादव, राहुल शर्मा, अंकिता शुक्ला, अजय शुक्ला, धीरज कन्नौजिया मौजूद रहे। यह भी प...