प्रयागराज, नवम्बर 5 -- Prayagraj News: प्रयागराज। यूनाइटेड फोरम ऑफ पेंशनर वेलफेयर एसोसिएशन की बैठक गुरुवार को भुसौली टोला में सुशील कुमार श्रीवास्तव की अध्यक्षता में हुई। पेंशनरों ने वैलिडेशन एक्ट वापस लेने, पुरानी पेंशन बहाल करने, रोका गया महंगाई राहत जारी करने और कम्यूटेशन की अवधि घटाने की मांग उठाई। वक्ताओं ने निजीकरण और आउटसोर्सिंग का विरोध किया। साथ ही पुरानी रियायती रेल यात्रा सुविधा बहाल करने की मांग की। पेंशनरों ने चेतावनी दी कि मांगें पूरी नहीं हुईं तो चुनाव में सरकार को इसका जवाब दिया जाएगा। बैठक में महालेखाकार कार्यालय के आठ कर्मचारियों पर कार्रवाई की निंदा की गई। बैठक में बलराम प्रसाद,अतुल कुमार श्रीवास्तव, अनिल कुमार सोनकर, राजू, रमेश, हरिश्चंद्र, उदय चंद्र सोनकर, संतोष कुमार यादव आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति...