Prayagraj News: महेवा पहुंचे उज्जवल रमण, ध्वस्तीकरण पर सरकार को घेरा
प्रयागराज, जुलाई 17 -- Prayagraj News: प्रयागराज, हिन्दुस्तान संवाद। सांसद उज्जवल रमण सिंह शुक्रवार शाम महेवा ध्वस्तीकरण स्थल पहुंचे और प्रभावित परिवारों से मुलाकात कर उनका हालचाल जाना।उन्होंने पीड़ितों को सांत्वना देते हुए आरोप लगाया कि प्रदेश सरकार गरीब विरोधी नीतियों पर काम कर रही है और पूंजीपतियों के इशारे पर गरीबों को उजाड़ा जा रहा है। उन्होंने कहा कि प्रशासनिक अधिकारी मनमाने ढंग से कार्रवाई कर रहे हैं, जिससे गरीब और कमजोर वर्ग का उत्पीड़न हो रहा है। सांसद ने प्रभावित परिवारों को हरसंभव मदद का भरोसा दिया। इस दौरान सांसद प्रतिनिधि विनय कुशवाहा, पप्पू यादव, करण यादव, राजेश यादव, फैजान सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.