प्रयागराज, नवम्बर 7 -- Prayagraj News: हनुमानगंज, हिन्दुस्तान संवाद। महेन्द्र प्रताप सिंह पब्लिक स्कूल, अंदावा में दीपावली और छठ पर्व बड़े ही धूमधाम से मनाया गया। दीप प्रज्ज्वलन कर मां लक्ष्मी व गणेश की पूजा की गई। चौदह वर्ष के वनवास के बाद अयोध्या लौटने पर माता सहित भगवान राम लक्ष्मण की आरती उतारी गई।कल्चरल प्रोग्रामों की शुरुआत प्री-प्राइमरी के नन्हे-मुन्ने बच्चों की मनमोहक नृत्य प्रस्तुति से हुई। बच्चों ने भारतीय संस्कृति एवं परंपराओं पर छठ पूजा की सुंदर झलक प्रस्तुत की। विद्यालय की निदेशिका गोल्डी सिंह ने कहा दीवाली पर्व हमें अंधकार पर प्रकाश और बुराई पर अच्छाई की विजय का संदेश देता है। उन्होंने विद्यार्थियों को जीवन में अच्छे संस्कार एवं सकारात्मक विचार अपनाने के लिए प्रेरित किया। यह भी पढ़ें- Sitapur News: एकता व सद्भाव से रहने की प...