प्रयागराज, नवम्बर 1 -- Prayagraj News: बाढ़ का पानी कम होने के बाद गंगा में महीनों से बंद पड़ी सफाई फिर शुरू हो गई है। नगर निगम की क्लीनिंग बोट को गंगा में उतार दिया गया है। विशेष तकनीक से तैयार यह नाव गंगा में तैर रहे फूल-माला, पूजन सामग्री और अन्य कचरे को निकालने का काम करती है। फिलहाल नाव नागवासुकि मंदिर से संगम तक गंगा की सफाई में लगाई गई है। इसी क्लीनिंग बोट का इस्तेमाल अंदावा में विसर्जन के लिए बनाए गए तालाब की सफाई में भी किया गया था। नगर निगम की योजना इसी महीने यमुना में भी तैरते कचरे की सफाई शुरू कराने की है। इसी काम के लिए वहां भी विशेष नाव लगाई जाएगी।नगर निगम के अवर अभियंता राम सक्सेना ने बताया कि गंगा और यमुना को साफ करने के लिए दो अलग-अलग नावें हैं। गंगा-यमुना का जलस्तर अधिक बढ़ने के बाद सफाई रोक दी जाती है। यमुना की सफाई करन...