प्रयागराज, अगस्त 30 -- Prayagraj News: प्रयागराज, वरिष्ठ संवाददाता। त्योहारों के मौसम में ऑनलाइन खरीदारी बढ़ते ही साइबर ठग भी सक्रिय हो गए हैं। सोशल मीडिया पर सस्ते और आकर्षक उत्पादों के विज्ञापन देकर लोगों को अपने जाल में फंसाया जा रहा है। लिंक पर क्लिक कर ऑर्डर या भुगतान करने के दौरान ठग बैंक खाते से रकम उड़ा दे रहे हैं। महिला समेत तीन लोगों से करीब 3.59 लाख रुपये की साइबर ठगी सामने आई है।

साइबर ठगी की घटनाएं नैनी के एक कारोबारी ने सोशल मीडिया पर आर्टिफिशियल हार का आकर्षक विज्ञापन देखा। कीमत कम होने पर उन्होंने राखी पर बहन को उपहार देने के लिए हार ऑर्डर कर दिया। इसके बाद साइबर ठगों ने उनके बैंक खाते से कई बार में 1.89 लाख रुपये पार कर दिए। कीडगंज की एक महिला ने सोशल मीडिया पर बेहद कम कीमत में मोबाइल मिलने का ऑफर देखा। विज्ञापन में दिए ...