प्रयागराज, अगस्त 20 -- Prayagraj News: हनुमानगंज, हिन्दुस्तान संवाद। सरायइनायत थानाक्षेत्र के हनुमानगंज बाजार स्थित कोटवा रोड के जैतपुर गांव में गुरुवार सुबह एक महिला की चाकू से गला रेतकर हत्या कर दी गई। महिला ने चार साल की बेटी के सामने ही तड़पकर दम तोड़ दी। हत्या का आरोप उसके दूर के रिश्तेदार पर है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी विवाहिता पर उसके साथ गुजरात भागने का दबाव बना रहा था। महिला के इनकार और फटकार से नाराज होकर उसने वारदात को अंजाम दिया। सीसीटीवी फुटेज की मदद से पुलिस ने आरोपी को पकड़ कर हत्या में प्रयुक्त चाकू भी बरामद कर लिया है。

पुलिस का बयान पुलिस के अनुसार, उतरांव का बसगिद गांव निवासी दिनेश मुंबई में ऑटो चलाता था। करीब पांच वर्ष पहले मुंबई में उसकी मुलाकात जौनपुर की 26 वर्षीय उषा से हुई थी। दोनों ने प्रेम विवाह किया था। उनकी चार...