Prayagraj News: महिला उद्यमियों ने सजाया 'रंगीला बाजार'
प्रयागराज, जुलाई 15 -- Prayagraj News: प्रयागराज जिला महिला व्यापार मंडल की ओर से बुधवार को सिविल लाइंस स्थित एक होटल में रंगीला बाजार राखी प्रदर्शनी लगाई गई। इसमें उत्तर प्रदेश के 16 जिलों से आईं महिला उद्यमियों ने अपने उत्पादों के 56 स्टाल लगाए, जहां दिनभर खरीदारी के लिए लोगों की भीड़ उमड़ी। प्रदर्शनी का उद्घाटन पूर्व महापौर अभिलाषा गुप्ता नंदी ने किया। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के साथ उनके व्यवसाय को नई पहचान देने का काम करते हैं। जिला महिला व्यापार मंडल की अध्यक्ष अवंतिका टंडन, वरिष्ठ उपाध्यक्ष हिना खान और कोषाध्यक्ष वंदना त्रिपाठी ने बताया कि सूट, साड़ियां, ज्वेलरी, हस्तनिर्मित उत्पाद, स्किन केयर, घरेलू सजावट का सामान, फुटवियर और अन्य उपयोगी वस्तुओं के स्टाल लगाए गए थे। इस अवसर पर राणा चावला, पल्लवी अरोड़ा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.