प्रयागराज, अगस्त 18 -- Prayagraj News: नैनी के यमुनानगर मोहल्ले में घुटने तक जलभराव से नाराज महिलाओं का नगर निगम के खिलाफ गुस्सा फूट पड़ा। नारेबाजी करते हुए नगर निगम के जोनल अफसर, जेई, जलकल विभाग के एक्सईएन और जेई को मोहल्ले में पैदल ही लाया और जलमग्न गलियों में घुमाया। यह भी पढ़ें- Prayagraj News: शहर में जलभराव पर पार्षदों का फूटा गुस्सामहिलाओं का विरोध प्रदर्शन उधर, पिछले नौ माह से शिकायत के बाद भी सफाई कार्य न किए जाने से नाराज चक रघुनाथ के पार्षद ने भी नगर निगम के खिलाफ मोर्चा खोल दिया। उन्होंने जोनल ऑफिस और जलकल कार्यालय में तालाबंदी कर नगर निगम और अधिकारियों के खिलाफ नारेबाजी की। चार दिनों से जलभराव का संकट झेल रहीं यमुनानगर मोहल्ले की दर्जनों महिलाएं नगर निगम नैनी जोन पांच और जलकल विभाग के ऑफिस पहुंची, वहां मौजूद अधिकारियों से जलभ...