Prayagraj News: महिलाओं का अलग होगा दवा वितरण काउंटर
प्रयागराज, जुलाई 12 -- Prayagraj News: एसआरएन अस्पताल में दवा वितरण काउंटर पर महिलाओं को दवा लेने में अब ज्यादा आसानी हो जाएगी। इसके लिए स्त्री एवं प्रसूति रोग विभाग के पास पीपीओटी बिल्डिंग में महिलाओं के लिए दवा वितरण का नया काउंटर बनाया जा रहा है। वर्तमान में जहां महिलाओं का दवा वितरण काउंटर है वहां जगह कम होने के कारण परेशानी होती है। अतिरिक्त चिकित्सा अधीक्षक मेजर डॉ. जितेन्द्र शुक्ल के निर्देश पर महिलाओं के काउंटर को स्थानांतरित करने का निर्णय लिया गया था। काउंटर के बाहर शेड भी बनाया जाएगा, जिससे मरीजों व तीमारदारों को धूप और बारिश से भी बचाव हो सके। यह भी पढ़ें- Prayagraj News: एसआरएन में महिलाओं का अलग होगा दवा वितरण काउंटर
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.