Prayagraj News: मशीन से शुरू हुआ ड्राइविंग टेस्ट, 21 में 11 अभ्यर्थी पास
प्रयागराज, सितम्बर 25 -- Prayagraj News: प्रयागराज, वरिष्ठ संवाददाता। नैनी स्थित ड्राइविंग टेस्टिंग ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट (डीटीटीआई) में गुरुवार से ड्राइविंग टेस्ट की व्यवस्था बदल गई। अब आवेदकों के ड्राइविंग कौशल की जांच मशीन के जरिए की जा रही है। मारुति की ओर से कॉरपोरेट सामाजिक दायित्व (सीएसआर) के तहत ड्राइविंग टेस्टिंग ट्रैक को स्वचालित किया गया है। पहले दिन 21 अभ्यर्थियों ने ड्राइविंग टेस्ट दिया, जिसमें 11 पास हुए। नई मशीन आधारित व्यवस्था को सारथी सॉफ्टवेयर से जोड़ा गया है। ट्रैक पर वाहन चलाते समय अभ्यर्थी के प्रदर्शन का तकनीकी मूल्यांकन होगा और उसी के आधार पर परिणाम दर्ज किया जाएगा। टेस्ट में सफल होने पर ही ड्राइविंग लाइसेंस के आवेदन की प्रक्रिया आगे बढ़ेगी। यह भी पढ़ें- नैनी में मशीन से शुरू हुआ ड्राइविंग टेस्ट अधिकारियों के मुताबिक,...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.