प्रयागराज, अक्टूबर 14 -- Prayagraj News: मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर बुधवार शाम मशाल जुलूस निकाल रहे इलाहाबाद विश्वविद्यालय के वर्तमान और पुरा छात्रों की पुलिस से धक्कामुक्की हो गई। पुलिस ने जुलूस निकालने से रोकने की कोशिश की लेकिन छात्र नहीं रुके। छीनाझपटी के दौरान मशालों से चिंगारी छटककर कुछ पुलिसकर्मियों और छात्रों पर भी गिर गई। सड़क किनारे खड़े कुछ दो पहिया वाहन भी गिर पड़े। हालांकि पुलिस की सारी कोशिशें नाकाम रही और छात्र चकमा देकर आजाद पार्क तक पहुंच गए। छात्रों ने पांच बजे इविवि छात्रसंघ भवन से जुलूस निकालने की घोषणा की थी जिस पर पुलिसवाले पहले ही पहुंच गए थे। पुलिस छात्रों का इंतजार कर रही थी कि 5:30 बजे के आसपास सैकड़ों छात्र अचानक हॉलैंड हाल से निकल पड़े। इनमें से दो दर्जन से अधिक छात्र हाथ में मश...