प्रयागराज, सितम्बर 5 -- Prayagraj News: प्रयागराज, वरिष्ठ संवाददाता। शहर के अलग-अलग मोहल्लों में फॉल्ट से बिजली आपूर्ति बाधित रही। शुक्रवार दोपहर में मौसम सामान्य होने पर कई मोहल्लों में बिजली विभाग ने ब्लॉक लेकर ट्रांसफॉर्मर की मरम्मत और पेड़ों की छंटनी का काम पूरा किया।मलाकराज में रात करीब आठ बजे बंच केबल में आग लग गई, जिससे पूरे इलाके की बिजली गुल हो गई। इससे पहले मानसरोवर फीडर में शाम को फॉल्ट आने से आपूर्ति बाधित रही। बिजली न होने से लोगों को पानी के लिए भी परेशानी हुई। दारागंज में सुबह पौने सात से पौने आठ बजे तक बिजली आपूर्ति ठप रही। रमेश सभासद की गली में पोल में करंट आने से आपूर्ति बाधित हुई।दोपहर में नागवासुकि फीडर में पेड़ों की छंटाई के लिए ब्लॉक लिया गया। अल्लापुर के एसपी मालवीय फीडर में पोल में करंट आने से बिजली बंद करनी पड़ी। ...