प्रयागराज, अक्टूबर 11 -- Prayagraj News: इलाहाबाद विश्वविद्यालय में मरम्मत के कारण ताराचंद छात्रावास इस वर्ष भी बंद है। वहीं, हिंदू छात्रावास की मरम्मत के बाद यहां स्नातक के 78 छात्रों को कमरा आवंटित किया जाएगा। विश्वविद्यालय में इस वर्ष करीब 3500 स्नातक विद्यार्थियों ने दाखिला लिया है, जबकि ट्रस्ट के छात्रावासों समेत प्रथम वर्ष के करीब 600 विद्यार्थियों के लिए ही कमरे उपलब्ध हैं। विश्वविद्यालय में कुल 18 छात्रावास हैं, जिनमें सात महिला और 11 पुरुष छात्रावास हैं। इसके अलावा ट्रस्ट के तीन छात्रावास भी हैं। सीमित सीटों के कारण बड़ी संख्या में विद्यार्थियों को डेलीगेसी या किराये के कमरों में रहना होगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...