Prayagraj News: मनसैता में मनकामेश्वर नाथ मंदिर के महंत की सिर कूचकर हत्या
प्रयागराज, नवम्बर 24 -- Prayagraj News: थरवई, हिंदुस्तान संवाद, प्रयागराज । मनसैता स्थित भीम कुंडा के मनकामेश्वर नाथ मंदिर के महंत श्री श्री 1008 बाबा दयाल दास नागा (65) की सोमवार रात सिर कूचकर व धारदार हथियार से हमला कर हत्या कर दी गई। मंगलवार सुबह मंदिर पहुंचे ग्रामीणों ने बरामदे में कंबल से लिपटा शव देखा तो सनसनी फैल गई। अखिल भारतीय श्री पंच निर्वाणी अखाड़ा हनुमानगढ़ी से जुड़े बाबा दयाल दास पिछले दो दशकों से मंदिर की व्यवस्था संभाल रहे थे। घटनास्थल पर रसोई के पास खून के निशान मिले हैं, जिससे आशंका है कि हत्या के बाद शव को घसीटकर बरामदे में रखा गया। यह भी पढ़ें- Prayagraj News: भीम कुंडा मंदिर में 60 वर्षीय पुजारी की हत्या, सनसनी महंत के सिर, सीने और आंख के बगल में गहरे जख्म हैं। सूचना पर एसीपी थरवई अजेंद्र यादव, डॉग स्क्वाड और फोरेंसिक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.