प्रयागराज, अगस्त 7 -- Prayagraj News: स्टेनली रोड निवासी 17 वर्षीय किशोरी ने अंकुश नाम के युवक पर पीछा करने, अश्लील टिप्पणी करने और विरोध पर गालियां देने का आरोप लगाते हुए कैंट थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। पीड़िता का आरोप है कि पांच अगस्त की रात मम्फोर्डगंज से लौटते समय कमला नगर चौराहे के पास आरोपी ने रोककर अभद्रता की। शोर मचाने पर आसपास के लोगों ने उसे पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन वह जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गया। यह भी पढ़ें- Kanpur News: किशोरी से छेड़छाड़ में पड़ोसी को पांच साल कैद

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...