Prayagraj News: मनकामेश्वर मंदिर में चलाया स्वच्छता अभियान
प्रयागराज, सितम्बर 20 -- Prayagraj News: प्रयागराज। अंतरराष्ट्रीय स्वच्छता दिवस के अवसर पर भाजपा नेता योगेश शुक्ला ने रविवार को यमुना बैंक रोड स्थित मनकामेश्वर मंदिर परिसर में अपने सहयोगियों एवं पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ स्वच्छता अभियान चलाया। क्लीन टेंपल ड्राइव के तहत प्रत्येक रविवार को किसी ने किसी मंदिर परिसर में स्वच्छता अभियान चला रहे योगेश शुक्ला ने कहा कि स्वच्छता के लिए समाज के प्रत्येक व्यक्ति को जागरूक होना होगा। श्रमदान में रामजी सिंह, शशांक शेखर पांडेय, कमलेश मिश्र, मनोज मिश्र, डॉ. प्रमोद शर्मा, विनय कुमार शुक्ला, राकेश ब्रह्मचारी, अरुण निषाद, अजित प्रजापति आदि शामिल रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.