प्रयागराज, अक्टूबर 18 -- Prayagraj News: उत्तर प्रदेश विधान परिषद इलाहाबाद-झांसी खंड स्नातक निर्वाचन-2026 के लिए नियुक्त मतदान कार्मिकों को निर्धारित समय पर मेरी लूकस स्कूल एंड कॉलेज, 14 कचहरी रोड में उपस्थित होने का निर्देश दिया गया है। यहां से सभी कार्मिक अपने निर्धारित मतदेय स्थलों के लिए रवाना होंगे। 23 अक्तूबर को मतदान संपन्न कराने के बाद उन्हें वापस मेरी लूकस स्कूल एंड कॉलेज में उपस्थित होना होगा। निर्देश दिया गया है कि ड्यूटी से अनुपस्थित रहने वाले कार्मिकों के खिलाफ गंभीरता से कार्रवाई की जाएगी। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशों के अनुरूप आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। यह भी पढ़ें- Hathras News: शिक्षक एमएलसी चुनाव के लिए अफसरों ने किया मंथन

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...