प्रयागराज, नवम्बर 17 -- Prayagraj News: प्रयागराज। मतदाता सूची के विशेष सारांश पुनरीक्षण (एसएसआर) के दौरान आम नागरिकों की जिज्ञासाओं और शिकायतों के लिए जिला प्रशासन ने कंट्रोल रूम बनाया है। उप जिला निर्वाचन अधिकारी उपमा पांडेय ने बताया कि 0532-2640657, 0532-2990378 और 0532-2990379 पर कॉल कर अपनी बात रख सकते हैं। वहीं डीएम मनीष कुमार वर्मा ने सोशल मीडिया पर शिकायतों के निस्तारण के लिए सिटी मजिस्ट्रेट विनय कुमार सिंह को नोडल बनाया है। उन्हें जिम्मेदारी दी गई है कि अगर सोशल मीडिया पर भ्रामक सूचना फैलाई जा रही है तो इस पर लगातार नजर रखें और उचित कार्रवाई करें। यह भी पढ़ें- Kausambi News: पुनरीक्षण संबंधी जानकारी के लिए खुला डीसीसी यह भी पढ़ें- घबराएं नहीं जहां सामान्य निवास वहीं बनें वोटर, उदाहरण के साथ चुनाव आयोग की सलाह यह भी पढ़ें- घबराएं ...