प्रयागराज, अक्टूबर 14 -- Prayagraj News: प्रयागराज। मगध एक्सप्रेस से दिल्ली से इस्लामपुर जा रही निशु सिंह की मां का बैग प्रयागराज में एक युवक छीन कर भाग गया। बैग में सोने की चेन, दो जोड़ी ईयररिंग, 15 हजार रुपये नकद, मोबाइल, एटीएम कार्ड, क्रेडिट कार्ड और घर की चाबियां थीं। आरोप है कि बैग लेकर भाग रहे युवक का पीछा करने के बावजूद उसे पकड़ा नहीं जा सका। बाद में चोरी हुए डेबिट कार्ड से तुलाराम बाग स्थित एक एटीएम से 15 हजार रुपये निकाल लिए गए। निशु सिंह ने पूरी घटना का जिक्र करते हुए सोशल मीडिया पर वीडियो साझा किया है। इसमें उन्होंने रेलवे की सुरक्षा व्यवस्था और जीआरपी की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए हैं। निशु के मुताबिक 13 अक्टूबर की सुबह ट्रेन के प्रयागराज पहुंचने के दौरान उनकी मां के साथ रखा बैग एक युवक लेकर भाग गया। उन्होंने युवक का पीछा किया,...