प्रयागराज, अक्टूबर 10 -- Prayagraj News: प्रयागराज, वरिष्ठ संवाददाता। कर्नलगंज थानाक्षेत्र के म्योर रोड पर किराए के मकान में घुसकर मारपीट और तोड़फोड़ का मामला सामने आया है। आरोप है कि नजीम शौकत अपने साथियों के साथ दरवाजा तोड़कर मकान में घुस गया। इसके बाद लाइब्रेरी, ऑफिस और घर में रखे सामान में तोड़फोड़ की गई। विरोध करने पर मकान में रह रहे जमाल शौकत और उनके परिवार के सदस्यों को लोहे की राड, पंच और सरिया से पीटा गया। आरोपितों ने गाली गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी। म्योर रोड निवासी जमाल शौकत ने कर्नलगंज थाने में दी गई तहरीर में बताया कि सात अक्टूबर को नजीम शौकत अपने साथियों के साथ उनके घर पहुंचा। यह भी पढ़ें- Prayagraj News: घर में घुसकर मारपीट, तोड़फोड़ आरोप है कि सभी दरवाजा तोड़कर अंदर घुस आए और किराए पर संचालित लाइब्रेरी, ऑफिस और घर में...