प्रयागराज, नवम्बर 4 -- Prayagraj News: लाल बिहारा बमरौली में मकान निर्माण के विवाद में पड़ोसियों ने जीत केशरवानी और उसके परिजनों पर हमला कर दिया। आरोप है कि तीन लोगों ने लोहे की रॉड और सिलबट्टे से जीत के सिर पर वार कर घायल कर दिया। बीचबचाव करने पहुंची मां, बहन और भाभी को भी पीटा। एक आरोपी ने तमंचा निकालकर गोली मारने की धमकी दी। आरोप है कि हमलावरों ने पुलिस से शिकायत करने पर दोनों भाइयों की हत्या करने की धमकी दी। पूरामुफ्ती पुलिस तीन आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच कर रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...